Big NewsNational

पत्नी से झगड़े के बाद दो साल के बेटे को छत से फेंका, खुद भी कूदा

बच्चे को फेंकासाउथ- ईस्ट दिल्ली के कालकाजी इलाके से एक पिता द्वारा अपने दो साल के बच्चे को छत से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक 30 साल के शख्स ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद नशे में कथित तौर पर अपने दो साल के बेटे को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिसके बाद व्यक्ति ने खुद भी छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक इस घटना में मान सिंह(व्यक्ति) और उसका बेटा दोनों घायल हो गए और उनका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया मान सिंह की पत्नी पूजा ने आरोप लगाया कि दंपती के बीच संबंध बेहद खराब थे, जिसके कारण वह अपने बेटे के साथ अलग रह रही थी। पूजा ने कहा कि उसका पति नशे में धुत्त होकर शाम करीब सात बजे उसके घर पर आया, जिसके बाद मान सिंह ने उसके साथ झगड़ा किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना रात करीब साढ़े दस बजे हुई थी।

बेटे को फेंकने के बाद खुद भी लगाई छलांग

पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि झगड़े के बाद उसका पति बच्चे को छत पर ले गया और करीब 21 फुट की ऊंचाई से उसे नीचे फेंक दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने खुद भी पहली मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में बेटा और उसका व्यक्ति दोनों घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि मामले में भारतीय दंड संहिता(IPC) की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Back to top button