HighlightUttarakhand

जंगल में फेंकी जलती तीली, अब गया जेल

jungle mein aag

उत्तराखंड में आग लगने की घटनाएं पिछले कुछ दिनों में बेहद तेजी से बढ़ी हैं। वहीं अब वन विभाग भी आग की घटनाओं को रोकने के लिए सक्रिय हुआ है। वहीं कुछ लोग जानबूझकर भी जंगलों में आग लगा रहें हैं।

ऐसा ही एक मामला मयाली घनसाली मार्ग पर सामने आया है। यहां एक शख्स को जंगल में जलती तीली फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि तिलवाड़ा से मयाली की तरफ जा रहे मोहम्मद सलीप निवासी ग्राम रामपुर, रुड़की ने वाहन से जलती तिल्ली जंगल में फेंक दी थी, जिससे वहां आग लग गई।

मौके पर वन विभाग के कर्मियों ने शख्स को रोकने की कोशिश की तो वो उनसे उलझ गया। ऐसे में वन विभाग के कर्मियों ने उसे रेंज कार्यालय में बैठा लिया। बाद में उसके खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई और आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें