Udham Singh Nagar NewsHighlight

बेटी का हाथ पकड़ने पर युवक को डांटा, लड़के के पिता सहित आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर कर दी मारपीट

बेटी का हाथ पकड़ने पर महिला ने पड़ोस के युवक को डांट लगाई तो युवक के परिजन समेत अन्य लोगों ने लड़की के घर में घुसकर उसके पिता की लाठी डंडो से मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बेटी का हाथ पकड़ने पर युवक को डांटा

मिली जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप के ठाकुरनगर में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। महिला ने तहरीर में बताया कि 21 अप्रैल को वो अपनी बेटी के साथ बसंती मार्ट शिव नगर गई हुई थी। इस दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले युवक अभिषेक ने साई मंदिर के पास वाली गली में उसकी लड़की का हाथ पकड़ लिया। जिसे देख महिला ने युवक को डांट दिया और अपनी बेटी के साथ घर आ गई ।

युवक ने परिजनों के साथ मिलकर किया पिता को घायल

आरोप है कि महिला के घर पहुंचते ही अभिषेक अपने पिता, मां, बहन समेत 10 लोगों के साथ उनके घर में घुस गया। आरोपियों ने उसके पति के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डंडो से मारपीट शुरू कर घायल कर दिया। बीच- बचाव करने पर आरोपियों ने उनसे भी अभद्र व्यव्हार किया और जान से मरने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात नामजद सहित दस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें