Tehri NewsBig News

घनसाली-भिलांगना ब्लॉक में तीन मासूमों को निवाला बनाने वाला आदमखोर गुलदार ढेर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

टिहरी जिले के घनसाली-भिलांगना ब्लॉक के हिंदाव क्षेत्र में तीनों मासूमों को निवाला बनाने वाले आदमखोर गुलदार को वन विभाग की टीम ने ढेर कर दिया है. जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

तीन मासूमों को निवाला बनाने वाला आदमखोर गुलदार ढेर

मिली जानकारी के अनुसार रेंजर आशीष नौटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग के शूटरों ने आदमखोर मादा गुलदार को देर रात भोड़गांव गदेरे में शूट कर मार गिराया है. गुलदार की उम्र लगभग सात वर्ष है. गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के बाद जला दिया गया है.

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

बता दें आदमखोर गुलदार ने घनसाली-भिलांगना ब्लॉक के हिंदाव क्षेत्र में 22 जुलाई, 29 सितम्बर और 19 अक्टूबर को क्षेत्र के ही तीन बच्चों को अपना निवाला बनाया था. जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत के साथ-साथ आक्रोश बना हुआ था. जिसके चलते गुलदार को ढेर करने के आदेश दिए थे. गुलदार को ढेर करने की सूचना मिलने के बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें