UttarakhandBig News

गढ़वाली समुदाय के लोगों को गाली देने वाला युवक अरेस्ट, आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोचा

गढ़वाली समुदाय के लोगों को गाली देने वाले युवक को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें आरोपी के ऊपर देहरादून के एसएसपी ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी थाईलैंड से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। वहीं पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

सोशल मीडिया पर दी थी गढ़वाली समुदाय के लोगों को गाली

बता दें आरोपी जतिन राणा उर्फ खाटू (21) निवासी बहादरपुर हरिद्वार ने सोशल मीडिया पर गढ़वाली समुदाय के लोगों और महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का इस्तेमाल किया था। जैसे ही साइबर सेल की टीम की नजर उस पर पड़ी दरोगा निर्मला भट्ट ने मामले को लेकर शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

गिरफ्तारी से बचने के लिए देश छोड़कर भागा आरोपी

आरोपी की तलाश की तो वो उन जगहों पर नहीं मिला। बता दें पुलिस द्वारा लगातार दी जा रही दबिशों से घबराकर आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए देश छोडकर बाहर भाग गया था। पुलिस से आरोपी के खिलाफ इनाम घोषित कर लुक आयुक्त सर्कुलर जारी किया।

आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोचा

देहरादून पुलिस को आरोपी के वापस आने की सूचना मिली। एसएसपी के निर्देशों पर पुलिस के एक टीम दिल्ली पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक आरोपी बीते शुक्रवार को थाईलैंड से दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट पर ही पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है आरोपी के खिलाफ देहरादून और हरिद्वार थाने में हत्या के प्रयास, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें