National

ममता बनर्जी ने कहा, ‘बेटी बचाओ’ का नारा ‘बेटी जलाओ’ में बदला, हम चाहते हैं भाजपा का शासन जाए

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच बीते दिन महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को लेकर पूरे देश में उबाल है। इस मामले पर ममता बनर्जी भी काफी आक्रोशित है। उन्होनें मणिपुर में हिंसा के मामले को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होनें कहा कि पीएम मोदी का नारा बेटी बचाओ अब बेटी जलाओ में बदल गया है।

बेटी बचाओ नहीं बेटी जलाओं- ममता

ममता बनर्जी ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ नारा अब बेटी जलाओं में बदल गया है। उन्होनें कहा कि भाजपा अभी चुप है लेकिन देश की जनता जल्द ही आने वाले चुनाव में अपना जवाब देगी।  

जनता देगी सबक- ममता

वहीं ममता बनर्जी ने पहलवानों के मामले को लेकर कहा कि बृजभूषण को जमानत दे दी गई है। लेकिन देश की महिलाएं आने वाले चुनाव में आपके देश की राजनीति से बाहर कर देंगी।

हमारा मकसद भाजपा का शासन जाए

बता दें कि शहीद दिवस पर कोलकाता में आयोजित रैली में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि हमारी पार्टी को कोई कुर्सी नहीं चाहिए, लेकिन हम सिर्फ यह चाहते हैं कि भाजपा का शासन जाए और लोगों को राहत मिलें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें