Haridwar NewsBig News

रेलवे लाइन पर रील बनाना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आकर 20 साल की युवती की दर्दनाक मौत

सोशल मीडिया के चस्के में डूबे युवाओं के ऊपर रील्स और शॉर्ट वीडियो को लेकर गजब का क्रेज चढ़ा हुआ है। कुछ लोग तो चंद लाइक और व्यूज पाने के लिए खतरनाक वीडियो तक बनाने से भी परहेज नहीं करते हैं। ताजा मामला रुड़की का है जहां 20 साल की युवती अपनी सहेली के साथ रेलवे लाइन पर खड़ी होकर वीडियो बना रही थी। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई।

रेलवे लाइन पर रील बनाना पड़ा भारी

मृतका की पहचान वैशाली (20) निवासी रुड़की के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार वैशाली रुड़की में अपने मामा के साथ रहती थी। बुधवार शाम करीब छह बजे वैशाली अपनी सहेली के साथ शिवपुरम कॉलोनी के पास रहीमपुर रेलवे फाटक गई हुई थी। तभी दोनों सहेलियां रेलवे पटरी पर मोबाइल से रील बनाने लग गई।

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है इस दौरान हरिद्वार से सहारनपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से वैशाली की दर्दनाक मौत हो गई। घबराकर वैशाली की सहेली ने उसके मामा को इसकी जानकारी। सूचना पाकर वैशाली के स्वजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें