Big NewsRudraprayag News

रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, मौके पर मची चीख पुकार

रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन

हादसा रविवार सुबह का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन त्रियुगीनारायण मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है हादसे के दौरान वाहन में कुल 13 यात्री सवार थे। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर मची चीख पुकार

सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक सभी लोगों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें