Big NewsDehradun News

देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, वाहनों की टक्कर में बच्चे समेत तीन की मौत, कई लोग घायल

देहरादून से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। डोईवाला-कुंआवाला के पास वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।

देहरादून में हुआ बड़ा सड़क हादसा

हादसा बुधवार सुबह का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक डोईवाला- कुआंवाला के दडेश्वर मंदिर के पास तीन वाहनों की टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया। एक वाहन में सवार सात लोगों में से तीन की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर एम्बुलेंस की मदद से घायलों को दून अस्पताल पहुंचाया गया।

बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

हादसे में बच्चा समेत एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। अन्य वाहन में सवार एक-एक लोग घायल हैं। छह घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में दून अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान गौरव कन्वासी (32) पुत्र खुशाल सिंह निवासी रूद्रप्रयाग, भुवनेश्वरी देवी (30) पत्नी महादेव पुरोहित निवासी रूद्रप्रयाग, गौरी (5) पुत्री महादेव पुरोहित निवासी रूद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

घायलों का विवरण

वहीं घायलों की पहचान जसमती देवी (76) पत्नी चन्द्रसिंह नेगी निवासी बालावाला, दिव्यांश नेगी (7) पुत्र रविन्द्र नेगी निवासी बालावाला, मनोज (31) पुत्र शिवराज सिंह निवासी सेलाकुई, बुद्विराम (78) पुत्र केवल राम निवासी रूद्रप्रयाग, आमिर पुत्र (24) अजहर अली निवासी प्रेमनगर के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें