Big NewsDehradun News

देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में छह लोगों की मौत

देहरादून से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। डूंग क्षेत्र में आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस द्वारा दी जानकरी के मुताबिक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

घटना बुधवार की बताई जा रही है। पुलिस द्वारा दी जानकरी के मुताबिक स्थानीय व्यक्ति द्वारा SDRF को सूचित किया गया था कि डूंग के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घटना की सूचना पाकर SDRF की टीम रेस्क्यू के लिए तत्काल मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कार त्यूणी से अटाल की ओर जाते समय लगभग 800 मीटर गहरी खाई में ज गिरी।

चालदा महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे सभी लोग

हादसे के दौरान वाहन में सात लग सवार थे। बताया जा रहा है हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल है। एसडीआरएफ ने घायल का रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है वाहन में सवार व्यक्ति चालदा महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे। SDRF ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर जिला पुलिस को सौंप दिया है।

हादसे में छह लोगों की मौत, एक घायल

घायल व्यक्ति की पहचान जीत बहादुर (35) पुत्र सुख बहादुर निवासी देहरादून के रूप में हुई है। जबकि सूरज (25) सुख बहादुर निवासी देहरादून, संजू (25) पुत्र सुख बहादुर निवासी देहरादून, शीतल (24) पत्नी सूरज निवासी देहरादून, संजना (22) पुत्री बल बहादुर निवासी देहरादून, दिव्यांश (11) पुत्र जीत बहादुर निवासी देहरादून, यश (6) पुत्र सूरज निवासी देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें