Big NewsHighlightUttarakhand Chamoli News

चमोली में बड़ा हादसा : ग्लेशियर टूटा, 2 लोगों के शव बरामद, 291 लोगों को बचाया गया

CHAMOLI HADSA

चमोली: भारत-चीन की सीमा पर सुमना के पास ग्लेशियर टूट गया। अभी अभी ताजा अपडेट मिली है कि इसमे दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं ग्लेशियर टूटने के बाद वहां फंसे 291 लोगों को अबतक बचाया गया है। सूत्रों का कहना है कि, सुमना- 2 में क्यू गाड़ वैली के निकट यह ग्लेशियर टूटा है। ये सब बीआरओ कैंप में थे। सभी सुरक्षित हैं। सेना रेस्क्यू में जुटी है। जानकारी मिली है कि अधिकतर मजदूरों के फंसे होने की संभावना है क्योंकि वहां सड़क का काम चल रहा था, जहां कई मजदूर काम पर लगे थे। सेना का रेस्क्यू अभियान जारी है।

आपको बता दें कि जहां ये हादसा हुआ है वो जोशीमठ से लगभग 94 किलोमीटर आगे है। बीआरओ की ओर से चमोली पुलिस को सूचना मिली थी कि सुमना पोस्ट से आगे रिमझिम पोस्ट की तरफ ग्लेशियर टूटने की घटना हुई है। जिस जगह पर घटना हुई है। वहां ग्रीफ की ओर से पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव के लिए कई इकाइयां, शासन व प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। रेस्क्यू जारी है। दो शवों को बरामद किया गया है। चमोली में चंद महीने में ये दूसरा हादसा है जो बड़े खतरे को संकेत दे रहा है। सरकार को, पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने की संभावना है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें