Nainital NewsHighlight

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 45 वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वांछित अपराधियों की कमर तोड़ने का काम किया है। एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर नैनीताल पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। नैनीताल पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 45 वंचित अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नैनीताल पुलिस ने जिले भर में ऑपरेशन क्रैकडाउन चलाकर 45 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बता दें यह सभी लोग लंबे समय से फरार चल रहे थे। जिन्हें पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है।

वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार

नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि सभी वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्यवाही भी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें