Highlight

टिहरी-उत्तरकाशी मार्ग पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की कार, पति-पत्नी की मौत

2 killed in road accidentदेहरादून : कोविड-19 की गाइडलाइन में छूट मिलने के बाद उत्तराखंड में भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। मसूरी धनौल्टी और नैनीताल में वाहनों का जमावड़ा लगा हुआ है। आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। वहीं उत्तराखंड की वादियों में लोग पहाड़ों के साथ बर्फबारी और ठंड का लुत्फ उठा रहे हैं। लेकिन इस बीच कई बुरी खबरें भी आई। इस दौरान कई सड़क हादसे हुए जिसमे कई लोगों की जान गई।

बता दें कि बुरी खबर टिहरी-उत्तरकाशी मार्ग से सामने आई है जहां डोबरा-जाख उप्पु सिराई गांव के पास एक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। दोनों पति-पत्नी है। जानकारी मिली है कि पर्यटक मुजफ्फरनगर से मसूरी धनौल्टी घूमने आए थे। पर्यटकों की कार टिहरी उत्तरकाशी मार्ग पर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमे दो लोगों की मौत हो गई। दोनों पति-पत्नी थे। वहीं इस हादसे में 3 पर्यटक घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बौराड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी मिली है कि कार में पांच लोग सवार थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार सवार लोग परिवार के थे जो मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड घूमने आए थे और मसूरी और धनोल्टी की ओर जा रहे थे। मृतकों की शिनाख्त अजय सिंघल पुत्र टेकचंद, कम्बलवालाबाग, मोनिका सिंघल पत्नी अजय सिंघल मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। वहीं, चालक प्रमोदपाल पुत्र ओमप्रकाश, शौर्य सिंघल पुत्र अजय सिंघल, सूर्याशं सिंगल पुत्र दीपक सिंघल घायल हुए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें