Big NewsDehradun News

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी बस, रेस्क्यू जारी

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। भद्रकाली मंदिर के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बस

हादसा शनिवार सुबह का है। मिली जानकारी के अनुसार बस ऋषिकेश से चंबा की ओर जा रही थी। इस दाैरान अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे की जानकरी मिलते ही पुलिस, तहसीलदार और एसडीआरएफ की टीम माैके पर पहुंची। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए ऋषिकेश अस्पताल पहुंचाया गया है।।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें