Big NewsUttarakhand Chamoli News

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना की सुरंग में हुआ बड़ा हादसा, डंपर के नीचे आने से मजदूर की हुई मौत

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा हो गया। सुरंग में ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया।

सुरंग में डंपर के नीचे आने से मजदूर की हुई मौत

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा हो गया। सुरंग में एक मजदूर डंपर के नीचे आ गया। जिससे मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने मजदूर की मौत पर जमकर हंगामा किया।

आक्रोशित लोगों ने जाम किया हाईवे

सुरंग में मजदूर की मौत से लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जिसके बाद से सड़क पर जाम लगा हुआ है। बद्रीनाथ हाईवे के जाम होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए लोगों को शांत कराने के लिए विधायक को मौके पर पहुंचना पड़ा।

लोगों को समझाने के लिए मौके पर पहुंचे विधायक

मजदूर की मौत से लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोगों ने बद्रीनाथ राजमार्ग को जाम कर दिया तो लोगों को समझाने के लिए खुद विधायक मौके पर पहुंचे। विधायक ने लोगों को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने।

विधायक के समझाने पर भी लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ। लोगों ने जाम खोलने से इंकार कर दिया। लोगों के आक्रोश को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन लोग जाम खोलने को तैयार नहीं है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें