Pauri Garhwal NewsHighlight

श्रीनगर-पौड़ी हाईवे में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर रपटी बाइक, दो युवक घायल

श्रीनगर-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर से आ रही एक बाइक खंडाह के पास अनियंत्रित होकर रपट गई। जिससे बाइक में सवार दो युवक घायल हो गए। राहगीरों ने हादसा होता देख दोनों युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

श्रीनगर-पौड़ी हाईवे में बड़ा हादसा

हादसा रविवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार राहगीरों ने बताया कि श्रीनगर से आ रही अचानक खंडाह के पास अनियंत्रित होकर रपट गई। हादसे में दोनों युवकों के चोट आई है। राहगीरों ने एम्बुलेंस का इंतजार ना कर दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में दो युवक घायल

हादसे को लेकर अस्पताल पहुंचाने वाले पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित नौटियाल एवं सेवादल के कार्यकर्ता मनीष वाल्मीकि ने बताया कि एम्बुलेंस को कॉल किया था। लेकिन 108 सेवा के न पहुंचने पर दोनों घायल युवकों को अपनी कार में ही अस्पताल ले आए। उन्होंने प्रशासन से जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें