HighlightUdham Singh Nagar News

पुलिस लाइन में बड़ा हादसा, SSP और RI घायल, मचा हड़कंप

रुद्रपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार को कुमाऊं डीआईजी रुद्रपुर पुलिस लाइन निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एसएसपी और आरआई अश्रु गैस गन को पकड़कर जवानों का डेमो लेने लगे। इस दौरान अचानक गन के बैरल का शेल फट गया। जिसकी चपेट में आकर एसएसपी और आरआई घायल हो गए।

गन के बैरल का शेल फटने से हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कुमाऊं डीआईजी योगेंद्र रावत पुलिस लाइन में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी अश्रु गैस गन को पकड़कर डेमो लेने लगे। इस दौरान अचानक गन के बैरल का शेल फट गया। जिसकी चपेट में आने से एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा घायल हो गए है।

SSP और RI घायल

बता दें गन की चपेट में आने से आरआई मनीष शर्मा के हाथ में चोट लगी है। जबकि एसएसपी को भी चोट आई है। अचानक हुई इस घटना से पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के जवान दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें