आजकल दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा(Sanjay Mishra) खबरों में बने हुए है। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक्ट्रेस महिमा चौधरी(mahima chaudhry) के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों दोनों दूल्हा और दुल्हन के जोड़े में नजर आए।
साथ ही वो कपल पोज भी पैपराजी को देते आए। इसी बीच दुल्हनिया महिमा ने कहा कि आप लोग शादी में नहीं आए लेकिन मिठाई जरुर खाकर जाइएगा। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग ये सवाल कर रहे हैं कि क्या संजय मिश्रा ने दूसरी शादी कर ली? चलिए जानते है।
संजय मिश्रा ने कर ली दूसरी शादी? mahima chaudhry sanjay mishra viral video
सोशल मीडिया पर महिमा चौधरी और संजय मिश्रा का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद दोनों की शादी की खबरें सामने आने लगीं। वायरल वीडियो में महिमा ने पिंक साड़ी पहन रखी है। साथ ही सिर पर दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ है। दुल्हन लुक में वो नजर आ रही हैं।
दुल्हनिया महिमा चौधरी बोलीं- शादी में नहीं आए पर मिठाई खाकर जाना
तो वहीं संजय मिश्रा व्हाइट कुर्ता पायजामा और नेहरू जैकेट पहने नजर आए। जिसके बाद उनकी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर फैल गई। हालांकि आपको बता दें कि इन खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। दोनों ने शादी नहीं की है। बल्कि ये उनकी आने वाली फिल्म के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट है।
sanjay mishra की अपकमिंग फिल्म दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी
महिमा और संजय की अपकमिंग फिल्म दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी के लिए दोनों ने ये प्रमोशनल वीडियो बनवाया। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धांत राज ने किया है। फिल्म में महिमा चौधरी, संजय मिश्रा के अलावा व्योम और पलक ललवानी भी अभिनय करते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया। हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी ऑफिशियल नहीं की गई है। हो गया है।
संजय मिश्रा और महिमा की पर्सनल लाइफ (mahima chaudhry husband)
बताते चलें कि साल 2006 में महिमा ने बॉबी मुखर्जी(mahima chaudhry husband) के साथ शादी की थी। साल 2013 में उनका तलाक हो गया था। तो वहीं संजय मिश्रा ने दो बार शादी की है। पहली शादी उनकी रोशनी अचरेजा से हुई थी। इस शादी से उनका एक बेटा भी है। हालांकि ये शादी ज्यादा चली नहीं। जिसके बाद संजय ने किरण मिश्रा(sanjay mishra wife) से शादी रचाई।


 


