Big NewsAlmora News

पहाड़ों पर समय बिता रहे माही, पत्नी और बेटी संग उठा रहे खूबसूरत वादियों का लुत्फ

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अल्मोड़ा की खूबसूरत वादियों में अपना समय परिवार के साथ बिता रहे हैं। धोनी अपने पैतृक गांव में और अल्मोड़ा में खूबसूरती का लुत्फ उठा रहे हैं।

गांव की नहर को सूखा देख ये बोले माही

सुविधाओं के अभाव में पहाड़ से लोग लगातार पलायन कर रहे हैं। ये ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गांव में भी देखने को मिल रहा है। सुविधाओं के अभाव में गांव छोड़ कर गए माही 20 साल बाद अपने गांव वापस पहुंचे।

तो उन्होंने गांव की सूखी नहर के बारे में पूछा माही ने ग्रामीणों से पूछा कि इसमें पानी नहीं आता। तो ग्रमीणों ने बताया कि लोग पलायन कर रहे हैं जिस कारण छह साल पहले ये नहर भी सूख गई।

पहाड़ों पर माही परिवार संग बिता रहे समय

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ इन दिनों पहाड़ों की शांत वादियों में समय बिता रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक धोनी अपने गांव के पास ही एक होम स्टे में ठहरे हुए हैं। धोनी को अल्मोड़ा में लोगों का खासा प्यार मिल रहा है। उन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें