Big News : महेंद्र भट्ट बता रहे कांग्रेस छोड़ने का तरीका, वीडियो हुआ वायरल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

महेंद्र भट्ट बता रहे कांग्रेस छोड़ने का तरीका, वीडियो हुआ वायरल

Yogita Bisht
2 Min Read
महेंद्र भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का एर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो किसी को फोन पर कांग्रेस से रिजाइन करने का तरीका बता रहे हैं। इसके साथ ही क्या कारण बताना है ये भी वो बता रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए हैं।

महेंद्र भट्ट बता रहे पार्टी छोड़ने का तरीका

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में उबाल देखने को मिल रहा है। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महेंद्र भट्ट का ये वीडियो ने सियायी की गलियारों में चर्चाएं बटोर रहा है। वीडियो में महेंद्र भट्ट फोन पर किसी को कांग्रेस से इस्तीफा देने को कह रहे हैं। इसके साथ ही कारण भी बता रहे हैं।

कांग्रेस से भाजपा में आने वालों की लिस्ट लंबी

वायरल वीडियो में महेंद्र भट्ट बता रहे हैं कि कांग्रेस से भाजपा में आने वालों की लिस्ट लंबी है। वो धीरे-धीरे इनके बारे में बताएंगे। वायरल वीडियो में महेंद्र भट्ट पार्टी कार्यालय में बैठकर ही दल बदल से जुड़ी बातचीत करते हुए सुनाई दे रहे हैं। भट्ट किसी को कांग्रेस से रिजाइन करने को कह रहे हैं और ये भी कह रहे हैं कि उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये कहो कि पीएम मोदी से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन की अब वो भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।