HighlightPolitics

महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन, राज्यसभा जाना तय, कांग्रेस ने दे दिया वॉक ओवर

राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नामांकन भर दिया है। नामांकन करने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी मौजूद रहे। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश प्रभारी भी मौजूद रहे।

राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में महेंद्र भट्ट ने कराया नामांकन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन करवा दिया है। इस दौरान सीएम धामी समेत भाजपा के कई मंत्री और भाजपा विधायक भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल पूरा होने के कारण ये सीट रिक्त हो गई थी।

27 फरवरी को होना है चुनाव

बता दें कि अनिल बलूनी का कार्यकाल पूरा होने के कारण रिक्त हुई इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है। 27 फरवरी को शाम चार बजे तक मतदान होगा। जिसके बाद उसी दिन पांच बजे मतगणना भी की जाएगी। इस सीट पर महेंद्र भट्ट की जीत तय मानी जा रही है।

महेंद्र भट्ट का राज्यसभा जाना तय

भाजपा की ओर से उम्मीदवार महेंद्र भट्ट ने तो राज्यसभा के लिए नामांकन करवा लिया है। लेकिन अब तक कांग्रेस की ओर से ना तो उम्मीदवार की घोषणा की गई और ना ही किसी ने नामांकन भरा। जबकि आज नामांकन के लिए आखिरी दिन है। जिसके बाद माना जा रहा है कि कांग्रेस ने वॉक ओवर दे दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें