National

अजीत पवार के एनडीए में शामिल होने के बाद महाराष्ट्र के सीएम शिंदे का बयान आया सामने

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार ने अपनी पार्टी को झटका दे दिया है। राकांपा नेता अजित पवार एनडीए में शामिल हो गए हैं। रविवार को महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इसी के साथ ही महाराष्ट्र में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है। राज्य में अब भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिग्गज उपमुख्यमंत्री पद संभाल रहे हैं।

विधानसभा में नेता विपक्ष की भूमिका अदा करने वाले राकांपा के नेता अजीत पवार ने अपनी पार्टी का दामन छोड़ एनडीए का दामन थाम लिया है। इसी के साथ वो अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बन चुके हैं। वहीं उनके साथ नौ विधायक भी मंत्री बन चुके हैं।

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे का आया बयान

वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि अब महाराष्ट्र में ट्रिपल इंजन की सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार चल रही थी, उसे अब ट्रिपल इंजन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब हमारे पास एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री हैं। डबल इंजन सरकार अब ट्रिपल इंजन बन गई है। महाराष्ट्र के विकास के लिए मैं अजित पवार और उनके नेताओं का स्वागत करता हूं। अजित पवार का अनुभव प्रदेश को सुदृढ़ करने में मदद करेगा।

ये नौ विधायक बने मंत्री

एनसीपी के कुल नौ विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली। इन विधायकों में अजित पवार, छगन भुजबल, दिलीप पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, धर्माराव, अदिति तटकरे, संजय बनसोडे और अनिल पाटिल शामिल हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें