National : अलीगढ़ में शिव मंदिर के महंत को बेरहमी से मारा, पहले पेड़ से बांधा फिर जलाया जिंदा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अलीगढ़ में शिव मंदिर के महंत को बेरहमी से मारा, पहले पेड़ से बांधा फिर जलाया जिंदा

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
aligarh news

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित गंगोरी क्षेत्र के नौगवां से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पूर्व प्रधान सुरेश यादव के शिव मंदिर पर महंत नत्थू सिंह की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जिसने भी उनका शव देखा वो दंग रह गया।

पेड़ से बांधकर लगाई आग

शिव मंदिर के महंत नत्थू सिंह को पेड़ से बांधा गया और फिर उनपर आग लगाई गई है। उनक गले में कपड़े का फंदा मिला है। उनके कपड़े जले हुए मिले हैं और शरीर का काफी हिस्सा भी जल गया है।

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग तेज

वहीं लोगों को इसकी जानकारी सुबह हुई। जब लोग मंदिर में पहुंचे तो उन्हें महंत का शव पेड़ से बंधा हुआ मिला। महंत के कपड़े व शरीर का काफी हिस्सा जला मिला। जिसने भी शव देखा वो काफी दुखी और आक्रोशित हुए। लोगों ने महंत की इस तरह हत्या को लेकर हंगामा किया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। आक्रोशित लोग पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए। 

TAGGED:
Share This Article