National : लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर माफिया संजीव जीवा माहेश्वरी को मारी गोली, वकील की ड्रेस में आए हमलावर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर माफिया संजीव जीवा माहेश्वरी को मारी गोली, वकील की ड्रेस में आए हमलावर

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
national news

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी वकील की ड्रेस पहनकर आए और उन्होनें कचहरी में घुसकर घटना को अंजाम दिया।

लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर मारी गोली

जनकारी मिल रही है कि लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारी गई। मृतक की पहचान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया संजीव जीवा माहेश्वरी के रूप में हुई है। गोली लगने पर संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। संजीव जीवा बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या का आरोपी था। इसके अलावा वह कई दूसरे मामलों में अभियुक्त था। घटनास्थल पर इस समय भारी पुलिस बल मौजूद है.

कौन था संजीव जीवा माहेश्वरी

बता दें कि संजीव जीवा माहेश्वरी पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। उस पर बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या का आरोपी था। इसके साथ ही उसका कनेक्शन मुख्तार अंसारी के साथ भी बताया जा रहा है। वह मुख्तार का शूटर रहा है। संजीव जीवा का नाम चर्चित कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी सामने आया था।  

TAGGED:
Share This Article