गैरसैंण : उपनल कर्मचारी अपनी मांग को लेकर पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं। उपनल कर्मचारियों की मांग है कि उनको समान काम के बदले समान वेतन दिया जाए। वहीं बता दें कि बजट सत्र के तीसरे दिन उपनल कर्मचारियों की मांग का मुद्दा आज सदन में भी उठा। इस पर शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने जवाब दिया।ॉ
गैरसैंण में मीडिया से बात करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि उपनल कर्मचारी हड़ताल पर तो हैं लेकिन कर्मचारी सरकार से बात नहीं कर रहे कि आखिर उनकी मांग क्या है। मदन कौशिक ने कहा कि जहां तक वेतन वृद्धि की बात है तो कुछ महीने पहले ही सरकार ने उपनल कर्मचारियों का 20% वेतन बढ़ाया था, जो अब तक सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि वर्तमान सरकार के द्वारा की गई है। मदन कौशिक ने कहा कि उन्हें लगता था कि उपनल कर्मचारी सरकार का आभार व्यक्त करेंगे लेकिन उपनल कर्मचारी तो हड़ताल पर चले गए हैं।
वहीं कार्यस्थगन प्रस्ताव के दौरान ने विपक्ष ने दैवीय आपदा के मुद्दे पर सरकार को घेरा। विपक्ष ने आयुष्मान योजना की खामियां भी गिनाईं।