Dehradun NewsHighlight

कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए कल मौन व्रत्त रखेंगे मदन कौशिक और जिलों के जिलाध्यक्ष

Cabinet Minister Madan Kaushik

देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में प्रात: 11 बजे कांग्रेस को सद्बुद्धि देने व अपने बड़े नेताओं से सीख लेने के लिए मौन व्रत रखेंगे। उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि जिलों में जिलाध्यक्ष भी मौन व्रत रखेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सहित राज्य के स्वयं सेवी संस्थाये पीड़ितों केजीवन को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और कांग्रेस धरना प्रदर्शन में मशगूल है। कांग्रेस की रुचि सेवा कार्यों में नहीं है और वह राहत कार्यो में मीन मेख निकाल कर भय का वातावरण बना रही है। कांग्रेस जनता के बीच जाकर सेवा कार्यों में जुटे और उसे सद्बुद्धि आए इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सांकेतिक मौन व्रत रखेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें