Nainital NewsHighlight

नैनीताल में मां नन्दा-सुनंदा महोत्सव का आगाज, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में मां नन्दा-सुनंदा महोत्सव-2024 के शुभांरभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी.

संस्कृति के साथ जोड़ने का काम करते हैं पारंपरिक मेले : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पारंपरिक मेले हमें हमारी संस्कृति के साथ जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के पौराणिक मेलों का संरक्षण करते हुए नए आयामों को जोड़कर भव्यता प्रदान कर रही है।

धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए विकास कर रही सरकार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्तमान सरकार धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए विकास कर रही है। सीएम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ की भूमि पर कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। जिस पर राज्य सरकार निरंतर कार्यरत है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें