Big NewsUttarakhand

मां नंदा देवी पुरस्कार एक नवंबर को दिया जाएगा 

Maa Nanda Devi Award to be given on November 1

उत्तराखंड में इस बार विधानसभा भवन में मां नंदा देवी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। लेकिन इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाली महिलाओं के नामों की घोषणा करेंगी। ये सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को पिछले सात से दिया जा रहा है। इस बार ये पुरस्कार वीरता और पराक्रम में भूमिका निभाने वाली महिलाओं को दिया जाएगा।

पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने ये जानकारी देते हुए बताया कि पुरस्कृत होने वाली महिलाओं का चयन प्रदेश के विशिष्ट लोग कर रहे हैं। चयन समिति की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बार ये पुरस्कार पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में कार्य कर रही महिला समाज की वीरांगनाओं को पुरस्कार दिया जाएगा। पूर्व सांसद ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण से भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ ही मां नंदा सुनंदा के चित्र भी भेंट किए।

नंदा देवी राजजात पूर्व पीठिका समिति के अध्यक्ष तरुण विजय ने कहा कि समारोह एक नवंबर को प्रदेश की विधानसभा भवन में आयोजित होगा। इससे पहले 30 अक्टूबर को सम्मान चयन समिति की बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण नामों की घोषणा करेंगी। इस बार ये पुरस्कार पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में कार्य कर रही महिला समाज की वीरांगनाओं को पुरस्कार दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पूर्व पुलिस महानिरीक्षक और सम्प्रति यूकेएसएसएससी अध्यक्ष गणेश मार्ताेलिया ने इसमें विशेष अन्वेषण के काम को प्रोत्साहित किया है। चयन समिति में दून विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ सुरेखा डंगवाल, केंद्रीय विद्यालय आयुक्त मीनाक्षी जैन, सीबीएसई संगठन प्रमुख गोपाल दत्त और रणवीर सिंह भी हैं। पुरस्कार समारोह में केंद्रीय समाज कल्याण राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और हिमालय वैलनेस के प्रमुख डॉ सैयद फारूक मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के नाते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें