Haridwar NewsHighlight

लक्सर : रेलवे स्टेशन पर 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप

लक्सर के रायसी रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र करीबन 50 साल बताई जा रही है जिसकी मौत संदिग्ध बनी हुई है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है क्योंकि पुलिस को शव के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दे कि लक्सर के रायसी रेलवे स्टेशन पर लाइन पटरी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस लक्सर को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने फिलहाल पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले पर जीआरपी एसआई कालिका प्रसाद ने बताया अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसकी आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की गई लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई। बुजुर्ग की उम्र लगभग 50 वर्ष है। व्यक्ति का शव लाइन की पटरी के पास मिला है। शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं हैं। युवक का रेलगाड़ी से टकराने का कोई अंदेशा नहीं लगाया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें