Haridwar News

लक्सर : कोरोना महामारी के बीच डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, बरसात के मौसम में अलर्ट

control dengue
हरिद्वार के लक्सर में स्वास्थ्य विभाग कोरोना महामारी के बीच डेंगू को लेकर अभी से सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाह ने कमर कस ली है। आपको बता दें कि बरसात का मौसम आते ही जगह जगह पानी भरने के कारण अब डेंगू की फैलने की आशंकाएं बढ़ने लगी हैं।बीते वर्ष में लक्सर में डेंगू के काफी मरीज सामने आए थे। इस बार स्वास्थ्य विभाग ने बरसात के शुरू होते ही डेंगू से निपटने के लिए सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए हैं। लक्सर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनिल वर्मा के द्वारा अधिनस्थों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डेंगू की रोकथाम को देखते हुए लक्सर में आज सभी स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक ली गई ।जिसमें सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट मोड़ पर रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मी अपने अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करें व लोगों को साफ सफाई रखने व डेंगू के बारे में पूरी जानकारी दें।
डॉ अनिल वर्मा द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी देते हुए कहा गया कि लक्सर की घनी  आबादी के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज कुछ गाइडलाइन जारी की गई हैं।जिनके अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों को क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करना है। डॉक्टर वर्मा ने सभी को बताया कि अपने आस पास गंदा पानी इकट्ठा ना होने देंं। स्वास्थ्य कर्मियों से कहा गया कि लोगों को घर-घर जाकर कोविड-19 व डेंगू की जानकारी के लिए पंपलेट बांटे जाएं।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें