लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने संभाला सैन्य अभियान के महानिदेशक का पदभार

सेना मुख्यालय में सैन्य अभियान के महानिदेशक का पदभार लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने संभाला है। कमान संभालने के बाद शर्मा ने युद्ध स्मारक पर बहादुरों को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले जीओसी एनएस राजा सुब्रमणि इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
बता दें, शर्मा पहले ऐसे सेना अधिकारी है जो राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र रहे हैं। वहीं, प्रतीक शर्मा इससे पहले अंबाला में खड्गा कोर की कमान संभाल रहे थे। उन्होंने जनरल ऑफिसर कमांडिग के रूप में पिछले साल 21 मार्च को पदभार ग्रहण किया था।
कई महत्वपूर्ण पदों पर दी सेवाएं
उन्होंने ऑपरेशन पवन, ऑपरेशन मेघदूत, रक्षक व पराक्रम सहित कई महत्तवपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी है। वह जनरल ऑफिसर आइवरी कोस्ट में प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र मिशन के सदस्य रहने के अलावा और श्रीलंका में ऑपरेशन पवन के दौरान सक्रिय युद्ध में भी भाग ले चुके हैं।