Rudraprayag Newshighlight

7 नवंबर को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल पर विराजमान होंगे भगवान तुंगनाथ, तस्वीरों में करें दर्शन

पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट सोमवार को विधि- विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गये थे. मंगलवार को बाबा की उत्सव डोली चोपता से भनकुन पहुंच गई है.

Lord Tungnath will be seated at his winter seat on November 7

भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली सोमवार को चोपता से भनकुन पहुंची. उत्सव डोली आज रात और कल यानी 6 नवंबर को भी भनकुन में प्रवास करेगी.

Lord Tungnath will be seated at his winter seat on November 7

7 नवंबर को पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मर्केटेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी. इसी के साथ मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में शीतकालीन पूजाएं शुरू हो जायेंगी.

Lord Tungnath will be seated at his winter seat on November 7

बता दें तुंगनाथ मंदिर के कपाट बीते 4 नवंबर सोमवार दोपहर को शीतकाल के लिए बंद हो गए थे. जिसके बाद तुंगनाथ की उत्सव डोली ने कल चोपता में प्रवास किया.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button