HighlightDoiwala News

डोईवाला में हुई लूट का हुआ पर्दाफाश, किराएदारों ने ही रची थी साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

बीते दिनों डोईवाला में हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट करने वाले घर में रहने वाले किराएदार ही निकले। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तो को लूटी गई स्कूटी, ज्वैलरी व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

किराएदारों ने दिया लूट की घटना को अंजाम

डोईवाला में हुई लूट की घटना की साजिश घर में रहने वाले किराए दारों ने ही रची थी। अभियुक्त घर में बुजुर्ग महिला को अकेला देखकर घुसे थे। आरोपियों ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर घटना को अंजाम दिया था। बुजुर्ग महिला से उनकी चैन, पर्स तथा घर में खड़ी स्कूटी लूट कर अभियुक्त ले गए थे।

बता दें कि आठ मई को राजेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र शेर सिंह बिष्ट अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गए थे। जब वो वापस लौटे तो उनकी माता घायलावस्था मे घर के आंगन मे पड़ी थी। जब वो अंदर गए तो सामान भी गायब था। इसी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी।

ऐसे हुआ लूट का खुलासा

जब उन्होंने अपनी माता से पूछा तो उन्होंने बताया कि दो नकाबपोश छत के रास्ते घर में आए और उनसे उनका पर्स छीना। इसके साथ ही छीना झपटी कर उनके गले से एक सोने की चैन भी लूट ली और उनके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुताई का कार्य करते हैं आरोपी

पूछताछ में अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि वे दोनों पुताई का कार्य करते हैं। दोनों आरोपी के यहां किराए पर रहते हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उनके द्वारा काफी लोगों से पैसे उधार लिए गए थे। अपनी बाइक को भी गिरवी रख दिया था। जिसे छुड़ाने के लिए उनके द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें