National

पश्चिम बंगाल में मणिपुर की तरह दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर जूते चप्पलों से पीटा

पश्चिम बंगाल के हावड़ा से दो आदीवासी महिलाओं के साथ बर्बरता की घटना सामने आई है। यहां मालदा जिले के पकुआहाट इलाके में चोरी के आरोप में दो आदिवासी महिलाओं के स्थानीय लोगों ने निर्वस्त्र करके जूतों व चप्पलों से पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

बताया जा रहा है कि घटना 19 जुलाई की है। जिसका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो महिलाओं को कुछ महिलाएं जमकर पीट रही है। वहीं जब पुलिस को मामले की सूचना वीडियो देखने के बाद लगी।

दोनों महिलाएं कर रही थी चोरी

पुलिस के अनुसार पहली जांच में यह सामने आया है कि दो महिलाओं को चोरी करते वक्त रंगे हाथ पकड़ा गया था। इसके बाद स्थानीय महिला और दुकानदारों ने उसकी पिटाई की थी। बताया जा रहा है कि महिलाएं चोरी करते हुए पकड़ी गई थी। वे भाग गई और डर से शिकायत नहीं की। पुलिस का कहना है कि स्वत संज्ञान में लेकर मामला दर्ज किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें