HighlightPithoragarh News

पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, कीड़ाजड़ी निकालने गए दो युवकों की मौत

पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। कीड़ाजड़ी निकालने गए दो युवकों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली का कहर

पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। युवक कीड़ाजड़ी निकालने के लिए छिपला केदार गए हुए थे। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पंकज सिंह (28) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी सौप तोक और जितेंद्र सिंह कुंवर (32) पुत्र दौलत सिंह कुंवर निवासी सौप तोक के रूप में हुई है।

कीड़ाजड़ी निकालने गए दो युवकों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक लगभग 15 दिन पहले अन्य ग्रामीणों के साथ कीड़ाजड़ी निकालने के लिए छिपला केदार क्षेत्र में गए हुए थे। तीन दिन पहले ख़राब मौसम होने के चलते दोनों युवकों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहां पर कोई संचार नेटवर्क काम नहीं होने के कारण साथ में मौजूद ग्रामीणों ने धारचूला पहुंचकर परिजनों को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

गांव में पसरा मातम

बताया जा रहा है दोनों युवकों का अंतिम संस्कार उसी क्षेत्र में कर दिया गया है। बता दें बुग्यालों तक पहुंचने के लिए बेहद खतरनाक चट्टानी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में वहां से शवों को नीचे लाना बहुत मुश्किल था। हादसे के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें