Big NewsUttarakhand

बड़ा खुलासा। रेखा आर्या करा रहीं बरेली में शिवलिंग स्थापना, विभाग में बंट रहा निमंत्रण!

rekha aeya viral letter

 

उत्तराखंड के खाद्य विभाग में सर्कुलेट हो रहा एक आधिकारिक पत्र इन दिनों चर्चा में है। इस पत्र में विभाग की मंत्री रेखा आर्य की बरेली स्थित ससुराल में एक धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी दी जा रही है। दिलचस्प ये है कि इस पत्र को विभाग के अपर आयुक्त की ओर से जारी किया गया है।

दरअसल मंत्री रेखा आर्या की बरेली में ससुराल है। वहां वो शिवलिंग स्थापना करा रहीं हैं। इसके साथ ही अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हैं। ये पूरा कार्यक्रम 4 अगस्त से 9 अगस्त तक होना है। इस कार्यक्रम में मंत्री महोदया शामिल होने जा रही हैं।

इस कार्यक्रम के बारे में अब पूरे विभाग को बाकायदा ऑफिशियल सर्कुलर जारी कर बताया जा रहा है। इस कार्यक्रम की जानकारी खुद विभाग के अपर आयुक्त पीएस पांगती के दफ्तर से जारी हुआ है और राज्य के सभी खाद्य नियंत्रकों, जिला पूर्ति अधिकारियों समेत तमाम कार्मिकों को दिया जा रहा है। इस पत्र में निमंत्रण पत्र भी नत्थी किया जा रहा है।

अब इस लेटर के वायरल होने के बाद हंगामा मचा हुआ है। सवाल उठ रहें हैं कि मंत्री के निजी कार्यक्रम में भला विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को क्यों निमंत्रण बांटा जा रहा है।

rekha aeya viral letter of shivling sthapana

कांग्रेस ने जताई आपत्ति

वहीं कांग्रेस ने भी इस मसले पर अपनी नाराजगी जताई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने तो बाकायदा सीएम को चिट्ठी लिखकर इसकी शिकायत की है। करन माहरा ने कहा है कि निजी कार्यक्रम में सरकारी आदेशों को जारी करने से राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की छवि भी धूमिल होगी।

करन माहरा ने कहा है कि इस आदेश को निरस्त कर आदेश जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

सीएम ने छुट्टी पर लगाई है रोक

हैरानी इस बात की भी है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर 30 सितंबर तक छु्ट्टियों पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद खुद मंत्री ही छुट्टी पर जा रहीं हैं। इसके साथ साथ वो अपने विभाग के अधिकारियों को भी निमंत्रण बांट रही हैं?

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें