HighlightChampawat News

लोहाघाट में गुलदार का आतंक : बच्चे को घायल करने वाला गुलदार वन विभाग की पकड़ से दूर

लोहाघाट में गुलदार का आतंक ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है. राईकोट कुंवर गांव में हाल ही में एक बच्चे पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. बच्चे पर हमला करने वाला गुलदार अभी भी वन विभाग की पकड़ से दूर है. वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाया हुआ है. लेकिन गुलदार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

लोहाघाट में गुलदार का आतंक

भाजपा मंडल महामंत्री गिरीश कुंवर ने बताया कि गुलदार ने वविवार रात एक वाहन का पीछा किया. उन्होंने डीएफओ चंपावत आर.सी. कांडपाल से फोन पर वार्ता कर एक और पिंजरा क्षेत्र में लगाने की मांग की है. इस पर डीएफओ ने तत्काल रेंजर लोहाघाट दीप जोशी को निर्देश दिए. रेंजर जोशी ने बताया कि टनकपुर से एक और पिंजरा मंगवा लिया है, जिसे आज गुलदार प्रभावित क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा.

प्रभावित क्षेत्र में गश्त जारी

इसके अलावा, वनकर्मी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं और ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं. वन विभाग ने ग्रामीणों से रात को अकेले बाहर न निकलने की अपील की है. गुलदार के आजाद घूमने से गांव में दहशत बनी हुई है, लोग अपने बच्चों पर कड़ी नजर रख रहे हैं और महिलाओं का जंगल जाना छूट चुका है. वन विभाग द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें