Tehri NewsBig News

गुलदार का आतंक : कांग्रेस ने खोला वन विभाग और विधायक के खिलाफ मोर्चा

टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के हिंदाव पट्टी के तीन गांवों में आदमखोर गुलदार की दहशत बनी हुई है. बता दें पिछले चार महीने में गुलदार अभी तक तीन बच्चों को अपना निवाला बना चुका है. लेकिन अभी तक वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ नहीं पाई. कोंग्रस कार्यकर्ताओं ने वन विभाग और घनसाली के विधायक का पुतला दहन कर विरोध जताया.

कांग्रेस ने खोला वन विभाग और विधायक के खिलाफ

सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घनसाली बैरियर चौक पर प्रदर्शन करते हुए वन विभाग और क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन किया. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वन रेंज भिलंगना के भोड़ गांव, महर गांव तल्ला और पूर्वांल गांव में पिछले चार माह में गुलदार तीन मासूम बच्चों को अपना निवाला बना चुका है. लेकिन वन विभाग और क्षेत्रीय विधायक की नाकामियों के कारण चार माह का समय बीतने के बाद भी आदमखोर गुलदार को नहीं मारा गया है.

विधायक से की इस्तीफे की मांग

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस पट्टी में गुलदार तीन बच्चों को अपना निवाला बना चुका है विधायक, जिलापंचायत अध्यक्ष और प्रमुख खुद उसी गांव से है. बावजूद इसके वन विभाग गुलदार को मारने में लापरवाही बरत रहा है जो बहुत ही निंदनीय है. कांग्रेस ने कहा क्षेत्र के लोग गुलदार के भय से दिन में भी घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. जिससे उनकी खेती और पशुओं के सामने चारापत्ती का संकट पैदा हो गया है. कांग्रेस नेताओं ने रेंजर के स्थांतरण करने के साथ ही विधायक, जिला पंचायत अध्य्क्ष और प्रमुख से नैतिक जिम्मेदारी ले कर इस्तीफा देने की मांग की है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें