Champawat NewsHighlight

घात लगाकर बैठे तेंदुए ने किया स्कूटी और बाइक सवार राहगीरों पर हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

चंपावत के लोहाघाट शहर के पास गलचौड़ा क्षेत्र में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने स्कूटी और बाइक सवार राहगीर पर हमला कर दिया। हमले में दोनों मामूली रूप से घायल हुए हैं। वाहन सवार लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भागा। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

तेंदुए ने किया राहगीरों पर हमला

जानकारी के अनुसार तेंदुए ने स्कूटी से घर जा रहे विपिन पांडेय और बाइक सवार आईटीबीपी के एक हिमवीर पर देर शाम हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से आईटीबीपी के हिमवीर के पांव में चोट हल्की चोट लगी है। जबकि स्कूटी सवार ने बताया कि छमनियाचौड़ स्टेडियम के पास तेंदुए ने झपट्टा मार दिया। शोर मचाने के बाद तेंदुआ वहां से भागा।

क्षेत्र में दहशत का माहौल

तेंदुए के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मार्ग पर आवाजाही करने से भी लोग कतरा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें