Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

NTPC के बैराज साइड में दिखाई दिया तेंदुआ, दहशत में आए लोग, घरों में दुबकने को हुए मजबूर

चमोली जिले के तपोवन में उस समय हड़कंप मच गया। जब तपोवन के एनटीपीसी के बैराज साइड में तेंदुए की आवाजाही देखी गई। तेंदुए की आवाजाही के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

NTPC के बैराज साइड में दिखाई दिया तेंदुआ

चमोली जिले के तपोवन में एनटीपीसी के बैराज साइड में लेपर्ड दिखाई देने के बाद से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

दहशत में आए स्थानीय लोग

जानकारी के अनुसार नंदा देवी राष्टीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि तेंदुए को ट्रेस करने के लिए जल्द ही ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे पता लग सके कि लेपर्ड है या स्नो लैपर्ड। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। तेंदुए देखे जाने के बाद से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें