Pauri GarhwalBig News

पौड़ी में गुलदार की दहशत, एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट, घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम

पौड़ी में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. एकेश्वर ब्लॉक के सिरोली गांव में गुलदार ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

गुलदार ने शख्स को उतारा मौत के घाट

चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत एकेश्वर ब्लॉक के कई गांवों में गुलदार ने दहशत मचा रखी है. बीती देर शाम एकेश्वर ब्लॉक के सिरोली गांव में गुलदार ने पूरन सिंह (55) पुत्र भोपाल सिंह को मौत के घाट उतार दिया है. जानकारी के अनुसार शख्स जंगल के रास्ते से अपने घर जा रहा था. घात लगाए गुलदार ने व्यक्ति पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया.

गुलदार को सूट करने की मांगी अनुमति

मामले को लेकर डीएफओ गढ़वाल वन विभाग स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के प्रयास जारी हैं. इसके अलावा मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक से गुलदार को सूट करने की अनुमति मांगी है. मृतक के परिजनों को मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

ये भी पढ़ें : गुलदार ने किया महिला पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, इलाके में दहशत का माहौल

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button