Big NewsUttarakhand Chamoli News

गुलदार ने किया महिला पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, इलाके में दहशत का माहौल

चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के नेल कुड़ाव गांव में गुलदार ने शौच करने गई महिला पर जानलेवा हमला कर दिया. गनीमत रही महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भीड़ को देख गुलदार डर कर भाग निकला. महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

गुलदार ने किया महिला पर जानलेवा हमला

घटना रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार हीरा देवी (42) पत्नी रघुवीर सिंह रावत रोज़ाना की तरह शौच के लिए बाहर गई थी. इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक महिला पर हमला बोल दिया. हमले में हीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. ग्रामीणों ने आनन- फानन में महिअ को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भारत कराया है. महिला के गले में गुलदार के पंजों के गहरे निशान पाए गए हैं.

इलाके में दहशत का माहौल

सूचना मिलते ही वन सरपंच वीरेंद्र असवाल ने मामले की जानकारी केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग को दी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में दो गुलदार सक्रिय हैं, जो कई बार गांव के पास देखे जा चुके हैं. इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है.लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि गुलदारों को जल्द पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई और घटना न हो.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें