Almora NewsHighlight

अल्मोड़ा में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ, घर पर बैठने को मजबूर हुए ग्रामीण

अल्मोड़ा में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कई ग्रामीण तेंदुए के डर से घर पर ही बैठने को मजबूर हैं। शाम ढलते ही ग्रामीणों को आवाजाही करने में खतरा है।

अल्मोड़ा में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ

अल्मोड़ा के घनेली, उडियारी, सूरा, धामस, खुट आदि गांवों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। गांव में तेंदुए की आवाजाही एकाएक तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार घनेली के ग्रामीणों ने बताया कि कई बार तेंदुआ गांव के आसपास आ जा रहा है। शाम होते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील

तेंदुआ के गांव की ओर रूख करने से खतरा कई गुना बढ़ चुका है। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि वन विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। इसके साथी ही ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें