HighlightChampawat News

राईकोट में गुलदार ने युवक पर किया हमला, बुरी तरह हुआ जख्मी, इलाके में दहशत का माहौल

लोहाघाट के राईकोट कुवर ग्राम सभा के बूंगा तोक मे गुलदार ने एक बार फिर से हमला कर दिया। गुलदार के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गुलदार के हमलों के कारण इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में गुलदार के हमले के बाद आक्रोश है और उन्होंने जल्द गुलदार को ना पकड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

राईकोट में गुलदार ने युवक पर किया हमला

बुधवार दोपहर लगभग ढाई बजे के आसपास गुलदार ने घात लगाकर एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया वो लोग गांव के मंदिर में होने जा रही पूजा के लिए घर के पास ही लगभग 500 मीटर की दूरी पर सुखी लड़कियां काट रहे थे। तभी गुलदार ने घात लगाकर विजय सिंह बिष्ट( 34) पुत्र प्रहलाद सिंह पर हमला कर दिया।

ग्रामीणों की आने पर भाग गया गुलदार

ग्रामीणों ने बताया विजय की चिल्लाने की आवाज सुनकर वो मौके पर पहुंचे। तो गुलदार विजय को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। जिसके बाद ग्रामीण आनन-फानन में घायल विजय को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए। जहां घायल का उपचार किया गया। डॉक्टर दीक्षा ने गुलदार ने उसके हाथ, पैर और पीठ में अपने पंजे व दांत गड़ाए हैं। लेकिन अब उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

गुलदार ना पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

गुलदार के लगातार दूसरे हमले से राईकोट के ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुवर व ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा इससे पूर्व भी गुलदार ने एक बच्चे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया था। ग्रामीणों ने जल्द गुलदार न पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लोहाघाट रेंजर दीप जोशी सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल-चाल जाना। रेंजर जोशी ने कहा उच्च अधिकारियों से बात कर पिंजरा लगाया जाएगा। इसके साथ ही गुलदार प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें