Big NewsUttarakhand

इगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, आदेश जारी

igaas इगास पर छुट्टी घोषित उत्तराखंड में इगास पर्व के मौके पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ दिनों पहले ही इस बात का ऐलान किया था कि इगास के मौके पर छु्ट्टी रहेगी। सीएम की इस घोषणा पर आधिकारिक मुहर लग गई है। अब उत्तराखंड शासन से इस छुट्टी का आदेश जारी हो गया है।

उत्तराखंड में इगास का पर्व चार नवंबर को मनाया जाएगा। उत्तराखंड के इस लोकपर्व के मौके पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसे लेकर तैयारियां भी चल रहीं हैं।

गौरतलब है कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल पर उत्तराखंड के इस लोकपर्व को लेकर एक नई जागरुकता आई और नई पीढ़ी भी इस पर्व को उल्लास के साथ मनाने लगी। यहां तक कि अब नेता भी अपने अपने गांवों में पहुंचकर इगास मना रहें हैं। पिछले कुछ सालों में सरकारों ने भी इगास को प्रचलित करने में अहम भूमिका निभाई और इन्ही सब प्रयासों का नतीजा रहा कि लुप्त होता एक लोकपर्व एक नई उर्जा के साथ लौट आया।

igaas इगास पर छुट्टी घोषित

इगास पर अनिल बलूनी का एक पुराना वीडियो

https://youtu.be/JPLu8ohpqAY

 

 

Back to top button