देहरादून : उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। लेकिन भाजपा के टिकट बंटवारे का फॉर्मूला कई नेताओं और उन विधायकों को नहीं भाया जिनका इस बार टिकट काटा गया है।
बता दें कि इनमे थराली से मुन्दी देवी शाह समेत कर्णप्रयाग से भाजपा विधायक भी शामिल है। कर्णप्रयाग से भाजपा विधायक टिकट कटने से नाराज हैं और वो बगावत करने की राह पर चल दिए हैं। बता दें कि भाजपा से सुरेंद्र सिंह नेगी नाराज बताए जा रहें है। खबर है कि भाजपा विधायक जल्द कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि सुरेंद्र सिंह नेगी का टिकट काटकर भाजपा ने अनिल नौटियाल को कर्णप्रयाग से प्रत्याशी घोषित किया है। इतना ही नहीं कई और नेता जो चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे वो भी नाराजा हैं। धर्मपुर सीट से वीर सिंह पंवार भी नाराज बताए जा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने जनता के लिए काम किया और उनकी जीत पक्की थी लेकिन उनको टिकट नहीं दिया गया।