National

नेता पलानीस्वामी ने कहा, तमिलनाडु में चारों ओर बह रही जहरीली शराब, सीएम स्टालिन दे इस्तीफा

तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मौत के बाद अब राज्य में सियासत गरमा गई है। विपक्ष के नेता अब राज्य में सीएम से इस्तीफा देने का मांग कर रहे हैं।

इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत से इस मुद्दे पर राजनीति भी गरमा गई है। तमिलनाडु में नेता विपक्ष के पलानीस्वामी ने इस मुद्दे पर राज्य की डीएमके सरकार को घेर लिया है। पलानीस्वामी ने डीएमके नेता और राज्य के सीएम स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अयोग्य नेता हैं और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 

राज्य सरकार पर बरसे विपक्ष के नेता

तमिलनाडु में नेता विपक्ष के पलानीस्वामी ने इस मुद्दे पर राज्य की डीएमके सरकार को घेर लिया है। मंगलवार को पलानीस्वामी विल्लुपुरम में जहरीली शराब से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए के पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार ने जहरीली शराब बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होनें कहा कि यह दुख की बात है और चौंकाने वाली घटना है। ये सरकार बीते दो साल से कोई योजना नहीं लेकर आई है और जो लोग जहरीली शराब बेच रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पलानीस्वामी ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो हमने जहरीली शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी और उनके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। 

सीएम को बताया अयोग्य और कठपुतली

वहीं पलानीस्वामी ने का कि सीएम स्टालिन अयोग्य और कठपुतली हैं। उन्होनें सीएम से इस्तीफा देने की मांग कर दी । वहीं उन्होनें कहा कि ‘पहले सीएम ने वादा किया था कि दूध और शहद की नदियां बहाएंगे लेकिन अब चारों तरफ शराब ही बह रही है।’ उन्होनें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें