Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: दिल्ली से देहरादून के लिए निकले नेता लापता, आखिरी बार यहां आए थे नजर

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता सुकुमार सत्यनारायण कारे लापता हो गए हैं। उनका पिछले एक सप्ताह से कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। दिल्ली से देहरादून आने के लिए ट्रेन से हरिद्वार पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार वहां से वे सीधे देवप्रयाग स्थिति रघुनाथ मंदिर गए, लेकिन तब से उनका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि आरएसएस नेता कारे आठ दिसंबर को शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से देहरादून के लिए निकले थे। उनके यहां नहीं पहुंचने के बाद रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जांच में पता चला कि संघ के संगठन मंत्री रहे 64 वर्षीय कारे देहरादून की जगह ट्रेन से हरिद्वार उतरकर देवप्रयाग चले गए। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी), देहरादून के स्टेशन हाउस ऑफिसर टीएस राणा के अनुसार, कारे ने हरिद्वार में ट्रेन से उतरकर देवप्रयाग के लिए एक बस ली।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें