Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : लॉ कॉलेज का छात्र बेच रहा था चरस, यहां से गिरफ्तार

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: नशा तस्कर अपनी जड़ें मजबूत करते जा रहे हैं। पुलिस और एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। बावजूद, नशा तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी देहरादून में भी लगातार तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं।

देहरादून में एक लॉ कॉलेज का छात्र भी नशा तस्करी में पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी छात्र के पास 165 ग्राम चरस और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है।

सौहार्द पर शैक्षिक संस्थानों के छात्रों को चरस सप्लाई करने का आरोप है। यह मामला देहरादून के चौकी झाझरा क्षेत्र से सामने आया है। देहरादून पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें