EntertainmentHighlight

‘जिंदा रहना चाहते हो तो…’, एक बार फिर Salman Khan को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, इस बार पैसों की भी मांग

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान (Salman Khan) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी किसी और ने नहीं बल्कि लॉरेंस बिश्नोई (Laurance Bishnoi) गैंग की तरफ से ही मिली है। हाल ही में सलमान के करीबी दोस्त NCP के नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Sidiqui) की गोली मारकर हत्या की गई थी।

इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई समूह ने ही ली थी। एनसीपी नेता की हत्या को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है कि एक बार फिर से गैंग ने सलमान को जान से मारने की धमकी दे डाली। साथ ही इस बार पैसों की डिमांड भी की है। धमकी में दुश्मनी खत्म करने के लिए पांच करोड़ रूपए की रकम मांगी गई है।

Salman Khan को फिर मिली धमकी

दरअसल ये धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप मैसेज में दी गई है। उसमें लिखा था अगर पैसे नहीं दिए गए तो Salman Khan का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगा। मैसेज में लिखा गया, “इसे हल्के में न लें अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे. अगर पैसे नहीं दिए तो उनकी हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी,”

सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मुंबई पुलिस धमकी भरे मैसेज का सोर्स जानने में लग गई है। इसी बीच सलमान खान के मुंबई वाले घर के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा अभिनेता के पनवेल स्थित फॉर्म हाउस पर भी पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

सलमान खान की फैमिली चिंतित

जैसा की आप जानते ही होंगे की ये पहली बार नहीं है जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा सलमान खान को धमकी मिली हो। अभिनेता को कई बार गैंगस्टर ने जान से मार देने की धमकी दी है। कुछ महीनों पहले ही गैंग ने सलमान खान के मुंबई स्थित ग्लैक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करवाई थी। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से एक्टर की फैमिली अभिनेता को लेकर काफी चिंतित है। हाल ही में उन्होंने सभी करीबी और दोस्तों से अपील की थी फिलहाल सलमान से वो ना मिलें।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें